यूपी के 12 गांवों में ऐसा क्या हुआ कि अपने ही बच्चों को जंजीरों में बांधकर रख रहे माता-पिता
गाज़ीपुर (यूपी) के करीब 12-गांवों में लोग अपने बच्चों को रस्सियों/जंजीरों से बांधकर रखने को मजबूर हैं क्योंकि मानसिक संतुलन बिगड़ने के कारण बच्चे भाग जाते हैं या खुद को चोट पहुंचा लेते हैं। इन गांवों में पूरी तरह स्वस्थ पैदा हुए बच्चों को चंद महीनों बाद तेज़ बुखार आता हैं और वे मानसिक-शारीरिक रूप से दिव्यांग हो जाते हैं।