यूपी के 14 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ 63%
यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले 14 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) 5% बढ़ाकर 63% कर दिया है जो पहले 58% था। प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने 7 नवंबर को इसका शासनादेश जारी किया और बढ़ी हुई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएंगी।