यूपी के 17 ज़िले अति संवेदनशील घोषित, विशेष निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा

उत्तर प्रदेश में 24 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं में नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने 17 ज़िलों को परीक्षा के लिए अतिसंवेदनशील घोषित किया है। यहां विशेष निगरानी में परीक्षा आयोजित होगी। इनमें आगरा, मथुरा, बागपत, अलीगढ़, मैनपुरी, एटा, हरदोई, आज़मगढ़, बलिया, मऊ, प्रयागराज, कौशांबी, चंदौली, जौनपुर, गाज़ीपुर, देवरिया और गोंडा शामिल हैं।