मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक ज़िलों में सोमवार से बुधवार तक बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान बागपत, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, बदायूं, संभल, हापुड़, अमरोहा, गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, रामपुर, पीलीभीत, मैनपुरी, इटावा, हाथरस, कासगंज, फिरोज़ाबाद, फर्रुखाबाद और आगरा में हल्की बारिश हो सकती है।