यूपी के 23 पीपीएस अफसरों का हुआ तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 पीपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गाज़ियाबाद के एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद को अब एसएसएफ लखनऊ मुख्यालय में एडिशनल पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, पीपीएस बीएस वीर कुमार को 47वीं वाहिनी पीएसी गाज़ियाबाद में डिप्टी कमांडेंट बनाया गया जबकि डॉ. संजय कुमार को सीतापुर में तैनात किया गया है।