यूपी के 5 ज़िलों में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर निकली भर्ती
उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्तियां हापुड़ (43 पद), अमरोहा (12 पद), ललितपुर (22 पद), प्रतापगढ़ (15 पद) और सिद्धार्थनगर (13 पद) में निकली है और इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर upanganwadibharti.in जाकर आवेदन किया जा सकता है। इन पदों पर भर्ती के लिए 12वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।