inshorts

यूपी के 60,000 शिक्षकों को 10 साल बाद मिलेगा प्रमोशन

उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत करीब 60,000 शिक्षकों को प्रमोशन मिलने वाला है। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी ज़िलों के बीएसए को पदोन्नति की प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी करने के कड़े निर्देश दिए हैं। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों का आखिरी बार प्रमोशन 2016 में हुआ था।