यूपी के 75 ज़िलों में PCS प्रारंभिक परीक्षा शुरू, नकल करने पर लगेगा ₹1 करोड़ तक जुर्माना

यूपी के सभी 75 ज़िलों में रविवार सुबह 9:30 बजे से पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2025 जारी है। राज्यभर में 1,435 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल 3,26,387 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। वहीं, नकल करने वाले अभ्यर्थी पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के तहत ₹1 करोड़ तक का जुर्माना और आजीवन कारावास हो सकता है।

Load More