यूपी के CM योगी ने LSG के कप्तान पंत को भेंट की भगवान राम की मूर्ति

आईपीएल 2025 से पहले मुलाकात के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत को भगवान राम की मूर्ति भेंट की है। ऋषभ पंत ने भेंट में मिली मूर्ति की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर सीएम योगी को धन्यवाद कहा है। एलएसजी की पूरी टीम सोमवार को सीएम योगी से मिली थी।