यूपी के CM योगी से अनंत अंबानी ने की मुलाकात, सामने आई तस्वीरें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के नॉन-एग्ज़िक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मुंबई में मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने X पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान उन्होंने अंबानी परिवार को प्रयागराज महाकुंभ-2025 का निमंत्रण भी दिया। दरअसल, मुख्यमंत्री शनिवार को मुंबई में विश्व हिंदू इकोनॉमिक फोरम 2024 में हिस्सा लेने पहुंचे थे।