यूपी के अमरोहा में मुसलमानों ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, खाने के लिए दिए फल
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मुसलमान लोग लाइन लगाकर रास्ते से जाने वाले कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत करते दिख रहे हैं। इस दौरान मुसलमानों ने कांवड़ियों को खाने के लिए फल भी दिए। वहीं, एक वीडियो में मुज़फ्फरनगर की सर्किल ऑफिसर ऋषिका सिंह कांवड़ लेकर आने वाली महिलाओं के हाथ-पैर दबाती दिखीं।