आगरा (उत्तर प्रदेश) के एक निजी अस्पताल में 26 महीने के एक बच्चे को एक्सपायर्ड वैक्सीन लगाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों ने नाराजगी जताते हुए डॉक्टर के कैबिन में घुसकर हंगामा किया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में डॉक्टर परिजनों से कहता हुआ दिख रहा है, "गलती हो गई…इससे कुछ नहीं होगा।"