यूपी के अस्पताल में रील्स देखता रहा डॉक्टर, हार्ट अटैक से महिला मरीज़ ने तोड़ा दम

मैनपुरी (यूपी) के ज़िला अस्पताल में कथित तौर पर डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक 60-वर्षीय महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिजन के मुताबिक, महिला 15 मिनट तक इमरजेंसी वॉर्ड में पड़ी रही लेकिन डॉक्टर रील्स देखता रहा और नर्स को भेज दिया। डॉक्टर पर मृतका के बेटे को थप्पड़ मारने का भी आरोप है।