मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 10 ज़िलों में शनिवार को गरज व चमक के साथ बारिश हो सकती है। इनमें प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया व देवरिया शामिल हैं। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि इस दौरान इन ज़िलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।