inshorts

यूपी के इस गांव में नहीं होता है होलिका दहन, महाभारत से जुड़ी है इसके पीछे की अनोखी वजह

सहारनपुर (यूपी) के बरसी गांव में महाभारत काल से होलिका दहन नहीं हो रहा है। मान्यताओं के अनुसार, इस गांव में पश्चिममुखी शिव मंदिर है जहां स्वयंभू शिवलिंग स्थापित हैं। इस मंदिर का द्वार भीम ने पूर्व से पश्चिम की ओर कर दिया था। अगर होलिका दहन हुआ तो इसकी अग्नि से भगवान शिव के पांव झुलस सकते हैं।