inshorts

यूपी की इस हाइराइज़ सोसायटी में अब 'कुंवारों' को नहीं मिलेंगे फ्लैट, गेट पर लगे पोस्टर

गाज़ियाबाद (यूपी) के गौर सिद्धार्थम सोसायटी में अविवाहितों को किराए पर फ्लैट देने पर रोक लगा दी गई है। इसके लिए सोसायटी के मेन गेट पर 'बैचलर टेनेंट्स आर नॉट अलाउड' के पोस्टर लगाए गए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सोसायटी में किराये पर रहने वाले 3-4 युवक पुलिस छापेमारी के बाद गिरफ्तार हुए थे। ऐसी घटनाओं से लोग परेशान होते हैं।