यूपी के ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में 10 मिनट के लिए चली गई बिजली, 5 अफसरों पर गिरी गाज
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के कार्यक्रम में 10 मिनट के लिए बिजली चली गई। इसके बाद बिजली विभाग ने कार्रवाई करते हुए चीफ इंजीनियर व जेई समेत 5 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। सपा ने इस पर
प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "लाखों लोग जो रोज़ अंधेरे में रहते हैं उनकी सुनवाई कब होगी?"