यूपी के एक गांव में 2 मुन्नी, एक को पकड़ने गई पुलिस ने उठा ली दूसरी मुन्नी

बरेली (यूपी) में बिजली चोरी के एक मामले को लेकर मुन्नी नामक महिला को गिरफ्तार करने गई पुलिस द्वारा मुन्नी नाम की दूसरी महिला को पकड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता 4 दिन तक जेल में रही। बाहर आने पर उसने कहा, "पुलिस ने बिना जांच किए गिरफ्तार किया...गलती का एहसास होने पर शिकायत न करने के लिए डराया-धमकाया।"