यूपी के एक मंदिर का कैश संभालता था मुस्लिम शख्स, नहीं हुई गड़बड़ी; योगी को करता है रिपोर्ट
गोरखपुर (यूपी) स्थित गोरखनाथ मंदिर में यासीन अंसारी 1977-83 के दौरान आधिकारिक कैशियर रहे और आज भी मंदिर के कामकाज से जुड़े हैं। उनकी देखरेख में कभी वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत नहीं हुई। एबीपी न्यूज़ के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंदिर के विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान यासीन अंसारी से नियमित जानकारी लेते हैं।