यूपी के एयरफोर्स स्टेशन में वायुसैनिक का मिला खून से लथपथ शव, खुदकुशी की आशंका
बरेली (उत्तर प्रदेश) में एयरफोर्स स्टेशन पर नाइट ड्यूटी कर रहे एक वायुसैनिक का शुक्रवार सुबह ऑफिस में खून से लथपथ शव मिला। मृतक की शिनाख्त लुधियाना (पंजाब) के 25 वर्षीय शुभम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुभम के माथे पर गोली लगी है और प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है।