दीपावली पर यूपी के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। बिहार और पूर्वांचल जाने वाली ट्रेनों में कुछ यात्री ट्रेन के टॉयलेट में सफर करते दिखे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। हावड़ा, गोरखपुर और बिहार जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच यात्रियों से ठसाठस भरे हुए दिख रहे हैं।