यूपी के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का हुआ ऐक्सीडेंट, मंत्री को आई चोटें
उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ और रायबरेली बॉर्डर के पास कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का ऐक्सीडेंट हो गया है जिसमें मंत्री को चोटें आई हैं। मंत्री को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। डीएम व एसपी ज़िला मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, काफिले की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।