कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हम 'इंडियन स्टेट' से लड़ रहे हैं' बयान को लेकर यूपी में संभल के एमपी/एमएलए कोर्ट में एक परिवाद दायर किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, राहुल की टिप्पणी देश के लोगों का मज़ाक उड़ाती है और भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा करती है। कोर्ट ने परिवाद स्वीकार कर लिया है।