मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में 23 नवंबर को सुबह 8:30 बजे से 24 नवंबर सुबह 8:30 बजे तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इन ज़िलों में सिद्धार्थ नगर, महाराजगंज, बस्ती, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आज़मगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, गाज़ीपुर और संत कबीर नगर शामिल हैं।