आईएमडी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा पड़ सकता है। इनमें मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, महराजगंज, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल व बदायूं समेत कुछ अन्य ज़िले शामिल हैं। वहीं, सोमवार को बाराबंकी व अयोध्या समेत कुछ ज़िलों में शीतलहर पड़ सकती है।