यूपी के कर्मचारियों की पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2021 व 2025 के दोनों कानून रद्द
सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों की पेंशन से जुड़े यूपी क्वॉलिफाइंग सर्विस फॉर पेंशन एंड वैलिडेशन एक्ट-2021/यूपी एंटाइटलमेंट टू पेंशन एंड वैलिडेशन एक्ट-2025 को रद्द कर दिया है। इन कानूनों के ज़रिए वर्क-चार्ज/अस्थायी व दैनिक वेतन/मस्टर रोल पर काम करने वाले कर्मचारियों की नियमित होने से पहले की सेवा को पेंशन की गणना से बाहर रखने की कोशिश की गई थी।