बागपत (यूपी) में खाप चौधरियों की एक पंचायत ने 18 साल से कम आयु के लड़के-लड़कियों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया है। पंचायत ने लड़कों के घर के बाहर हाफ पैंट पहनकर घूमने पर भी रोक लगाई है। इसके अलावा मैरिज हॉल की जगह घरों में ही शादी समारोह के आयोजन का फैसला किया गया।