उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद रेलवे स्टेशन पर बनी औरंगज़ेब की एक पेंटिंग को लेकर बवाल मच गया है। एक हिंदू संगठन ने औरंगज़ेब की पेंटिंग पर कालिख पोत दी है और हंगामा किया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा, "औरंगज़ेब की तस्वीरों का क्या मतलब जिन्होंने देश के मंदिरों को लूटा है।"