गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में रविवार को ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई। ज़मीन विवाद को लेकर एक युवक ने अपनी मां, पिता और बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक इरज राजा के अनुसार, मां-बाप ने अपनी कुछ संपत्ति बेटी के नाम कर दी थी जिससे आरोपी नाराज़ था।