यूपी के घर से एक-एक कर निकले 18 कोबरा सांप, सामने आई तस्वीर
गोंडा (यूपी) के एक गांव में इरफान नामक शख्स के घर से कोबरा के 18 बच्चे निकले हैं। घर के सदस्यों ने डरकर सर्प मित्र को बुलाया, जिसने चार घंटे के प्रयास के बाद सभी सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। इरफान ने कहा कि 10 दिन पहले इलाके में एक मादा कोबरा दिखी थी।