inshorts

यूपी के जौनपुर में लाल सूटकेस में मिला युवती का शव, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर (यूपी) में शुक्रवार को एक लाल सूटकेस में एक युवती का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, युवती के शरीर पर हरे रंग का सूट था और शव को बेरहमी से सूटकेस में ठूंसा गया था। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पुलिस जांच में जुट गई है।