लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की जेल में मंगलवार को पूर्व मंत्री और सज़ायाफ्ता कैदी गायत्री प्रसाद प्रजापति पर हमला हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी बात पर विवाद होने के बाद अन्य बंदी ने प्रजापति पर कैंची से वार किए व पूर्व मंत्री के सिर में 10 से अधिक टांके लगे हैं। हालांकि, कैंची से वार की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।