यूपी के जिस अस्पताल में आग से 10 बच्चे मारे गए वहां 2 साल से खराब थे अग्निशामक सिलिंडर: खबर

रिपब्लिक की रिपोर्ट के अनुसार, यूपी के झांसी के जिस अस्पताल में आग से 10 नवजात बच्चों की मौत हुई वहां आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए गए अग्निशामक सिलिंडर दो साल पहले ही एक्सपायर हो गए थे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने भी दावा किया कि उपकरण काम नहीं कर रहे थे इसलिए आग पर काबू नहीं पाया जा सका।