उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में अजगर को खाने के बाद एक बाघ की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अजगर को खाने के बाद बाघ बेचैनी में उल्टी करता हुआ देखा जा सकता है। यह वीडियो पीटीआर के पर्यटन क्षेत्र के पक्की पटरी मार्ग का बताया जा रहा है।