यूपी की फैक्ट्री में ट्रायल के दौरान गैस रिसाव के बाद दम घुटने से हुई 2 लोगों की मौत

बुलंदशहर (यूपी) के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बीएटीएक्स एनर्जीज़ नामक फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई है। फैक्ट्री का ट्रायल चल रहा था जिसमें बॉयलर में सिलिंडर लगाने के दौरान गैस रिसाव हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक जताते हुए मृतक के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।