उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में बैंक ऑफ इंडिया की एक ब्रांच के लॉकर से ग्राहकों द्वारा गिरवी रखा गया करोड़ों रुपए का सोना गायब हो गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लॉकर से गिरवी रखे गए सोने के कुल 96 पैकेट गायब हैं। मामले में ब्रांच मैनेजर समेत 3 कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।