यूपी के बांदा में नशे की लत छुड़ाने के लिए पुलिस चलाएगी 'ऑपरेशन ईगल'
उत्तर प्रदेश के बांदा में युवाओं की नशे की लत छुड़ाने के लिए पुलिस ऑपरेशन ईगल चलाएगी। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस सिर्फ युवाओं को ही नहीं बल्कि गांव से लेकर शहर, कस्बों और हर व्यक्ति को जागरूक करेगी। इसके अलावा अवैध तरीके से नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ ऐक्शन भी लिया जाएगा।