यूपी के बाद अब इस राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों को मिला दिवाली गिफ्ट; 3% बढ़ाया गया DA
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए डीए (महंगाई भत्ता) और डीआर (महंगाई राहत) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह बढ़ोतरी 1-जुलाई 2025 से लागू होगी और बढ़ा हुआ भुगतान अक्टूबर की सैलरी के साथ नवंबर-2025 में किया जाएगा। यह निर्णय स्थानीय निकाय कर्मचारियों पर भी लागू होगा।