यूपी के मेडिकल कॉलेज में खर्राटों के इलाज के लिए बनेगा खास स्लीप रूम
आगरा (यूपी) के एसएन मेडिकल कॉलेज में खर्राटों के इलाज के लिए खास 'स्लीप रूम' बन रहा है। सांस नली में सूजन के कारण भी खर्राटे आते हैं। एक डॉक्टर ने बताया कि इसे आम बीमारी समझकर लापरवाही बरतना ठीक नहीं है और कई बार सोते में लोगों की जान चले जाने के पीछे स्लीप एप्निया होता है।