यूपी के मेरठ में 3 मंज़िला मकान गिरने की घटना में अब तक 9 लोगों की हुई मौत, बचाव कार्य जारी

मेरठ के ज़िलाधिकारी दीपक मीणा ने रविवार सुबह बताया कि ज़िले में शनिवार शाम 3 मंज़िला मकान गिरने की घटना में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है और बचाव कार्य जारी है। यूपी राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार, मलबे में परिवार के 15 लोग दब गए थे।

Load More