यूपी के मेले में किस करते कपल का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
मेरठ (उत्तर प्रदेश) के नौचंदी मेले में लोगों के सामने किस करते एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेले में एक सेल्फी पॉइंट पर किसिंग का चैलेंज रखा गया था। वहीं, इसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।