यूपी के मॉल में एक्सेलेरेटर पर बैलेंस बिगड़ने के बाद थर्ड फ्लोर से मां की गोद से गिरा बच्चा

गाज़ियाबाद (यूपी) के एक मॉल में गुरुवार को तीसरी मंज़िल से एक 10-माह का बच्चा मां की गोद से गिर गया। ग्राउंड फ्लोर पर लगी कैनोपी में वह अटक गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। दरअसल, एक्सेलेरेटर पर चढ़ने के दौरान बच्चे की मां का बैलेंस बिगड़ गया था।