यूपी की महिला का आरोप- 70 वर्षीय पति का शादीशुदा से अफेयर, ज़मीन बेचकर लुटा रहा रुपए
आगरा (यूपी) में एक 63-वर्षीय महिला ने अपने 70-वर्षीय पति पर शादीशुदा महिला संग अफेयर का आरोप लगाया है। पत्नी का आरोप है कि वायुसेना से रिटायर्ड बुज़ुर्ग ने अपनी पेंशन-पैतृक ज़मीन की रकम उस महिला पर उड़ा दी और विरोध करने पर मारपीट कर घर में तोड़फोड़ की। मारपीट की घटनाएं घर के सीसीटीवी में कैद हुई हैं।