यूपी की यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में चप्पल पहनकर पैरों से आलू को साफ करता दिखा कर्मचारी

कानपुर (उत्तर प्रदेश) स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एक हॉस्टल में पैरों में चप्पल पहनकर बर्तन में रखे आलू साफ करते एक मेस कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ है। घटना को लेकर आक्रोशित छात्रों के हंगामे के बाद कर्मचारी को हटा दिया गया है। वहीं, हॉस्टल की समस्याओं को लेकर एक कमिटी का गठन कर दिया गया है।