यूपी के युवक को CM योगी की तस्वीर से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, सऊदी से लौटते ही हुआ अरेस्ट
यूपी के मुज़फ्फरनगर में एक युवक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अल्तमस सऊदी अरब में काम करता था और वहीं से फोटो एडिट कर पोस्ट की थी। जैसे ही वह भारत लौटा चरथावल थाना पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।