यूपी की राज्यपाल को तहसीलदार के नाम से मिला फर्ज़ी नोटिस, राजभवन ने जताई कड़ी आपत्ति
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यालय को लखनऊ के मलिहाबाद तहसीलदार के नाम से ज़मीन की वसीयत के मामले को लेकर नोटिस मिला है। ज़िलाधिकारी द्वारा कराई गई जांच में पता चला कि यह नोटिस फर्ज़ी है। राजभवन ने इस नोटिस को लेकर ज़िलाधिकारी को पत्र लिखकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है और मामले में जांच जारी है।