यूपी के वृंदावन में बंदर ने चुराया शख्स का फोन, लौटाने के लिए की सौदेबाज़ी

यूपी के वृंदावन में एक बंदर ने एक शख्स का फोन चुरा लिया और उसे लेकर वह छज्जे पर चढ़कर बैठ गया जिसका वीडियो सामने आया है। शख्स को अपना फोन वापस लेने के लिए बंदर को 'मैंगो ड्रिंक' देना पड़ा। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूज़र्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।