यूपी के शिक्षामित्रों को बड़ा झटका, HC ने खारिज की स्पेशल TET में शामिल होने की याचिका
यूपी के शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी-2026 में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। हाईकोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता केवल इस आधार पर स्पेशल टीईटी में शामिल होने का अधिकार नहीं मांग सकते कि वे सामान्य टीईटी में बैठने योग्य हैं।