रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में आवासीय ज़रूरतें पूरी करने के लिए प्रदेशभर के विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद द्वारा 114 टाउनशिप बसाने का प्रस्ताव दिया गया है। शहरों में आबादी के हिसाब से टाउनशिप का प्रस्ताव है। इसमें बिजली के तार भूमिगत करने, पार्क के साथ पाथवे समेत अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।