उत्तर प्रदेश सरकार सिंचाई विभाग से ज़िलेदार, सींचपाल, नलकूप चालक व टरबाइन मिस्त्री जैसे कई पदों को खत्म करने जा रही है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है और इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों के रिटायर होने के बाद पद समाप्त हो जाएंगे। इस फैसले को लेकर इन पदों पर कार्यरत कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।